दरभंगा, मई 23 -- दरभंगा। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा के प्रभावी संचालन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री को पत्र सौंपकर रात्रिकालीन उड़ान सेवा के संचालन के लिए आवश्यक अतिरिक्त वायुसेना कर्मी व तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। संजय झा ने इस संबंध में सकारात्मक उत्तर और आवश्यक पहल के आश्वासन के लिए रक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया कि जनहित एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दरभंगा एयरपोर्ट पर रात्रिकालीन उड़ान संचालन शीघ्र प्रारंभ कराने के लिए एटीसी वॉच आवर्स के विस्तार तथा अतिरिक्त तकनीक...