दरभंगा, मार्च 18 -- दरभंगा। लोकसभा में रेल अनुदान की मांगों के समर्थन में हुई चर्चा में दरभंगा सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने भाग लिया। साथ ही सीएम रमेश की अध्यक्षता में आयोजित रेलवे स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में सदस्य के रूप में भाग लेकर दरभंगा में निर्माणाधीन रेलवे परियोजनाओं तथा प्रस्तावित नई योजनाओं की शीघ्र मंजूरी दिए जाने की मांग की। सांसद डॉ. ठाकुर ने दरभंगा से नई दिल्ली तक वंदे भारत स्लीपर का परिचालन शुरू करने व लहेरियासराय से सहरसा व मुजफ्फरपुर प्रस्तावित नई रेल लाइन के लिए औपचारिकताओं को पूरा करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...