दरभंगा, मई 14 -- दरभंगा जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बुधवार को समाहरणालय स्थित डॉ. आंबेडकर सभागार में स्थानीय सांसद सह दिशा के अध्यक्ष डॉ. गोपाल जी ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी होगी बेहतर, दिल्ली-जेवर के बीच 10 लेन का बाईपास बनेगाबैठक के दौरान एयरपोर्ट समस्याएं बैठक में एयरपोर्ट निदेशक डॉ. दिलीप झा ने बताया कि एयरपोर्ट गेट के पास वाहन पार्किंग के कारण अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। सांसद ने डीडीसी स्वप्निल को समाधान कराने का निर्देश दिया। सांसद ने एयरपोर्ट निदेशक को रात 10 बजे दरभंगा से दिल्ली के लिए उड़ान सेवा शुरू कराने का निर्देश दिया। साथ ही सिविल सर्जन को एयरपोर्ट के लिए अलग से एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए प्रस्त...