गोपालगंज, मार्च 31 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता शहर के अरार मोड़ ओवरब्रिज के नीचे सोमवार की शाम नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान दरभंगा जिले के बहेरा थाना क्षेत्र के रामपुर उदय गांव निवासी भरत मिश्रा के पुत्र राघव मिश्रा के रूप में हुई है। वह दरभंगा से गांजे की खेप लेकर दिल्ली जा रहा था।पुलिस ने उसके पास से दो ट्रॉली बैग में रखे 14 किलो 742 ग्राम गांजा बरामद किया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि नगर थाने के सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह शहर के हजियापुर मोड़ की ओर गश्ती पर निकले हुए थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक दो ट्रॉली बैग में गांजे की खेप लेकर बस से अरार मोड़ के समीप उतरा है। सूचना मिलने के बाद सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह पुलिस बल के...