दरभंगा, जनवरी 28 -- लहेरियासराय। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दरभंगा आगमन को लेकर बुधवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज चौक से बेला मोड़ के बीच सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णत: बंद रहेगा। वैकल्पिक मार्ग के रूप में रेलवे स्टेशन जाने के लिए हसन चौक-भोगेन्द्र झा चौक मार्ग का उपयोग किया जा सकता है। रेलवे स्टेशन से दिल्ली मोड़ जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग डेनबी मोड़, भोगेन्द्र झा चौक, डब्ल्यूआईटी मोड़, कादिराबाद, गेहूमी, दिल्ली मोड़ वाले रास्ते का उपयोग किया जा सकता है। एनएच की उत्तरी लेन महिन्द्रा कट से बसैला कट के बीच पूर्णत: बंद रहेगी। मुजफ्फरपुर से मधुबनी जाने वाले सभी वाहन महिन्द्रा कट से दाहिने होते हुए बसैला कट तक जाएंगे। मधुबनी से मुजफ्फरपुर की ओर जाने वाले सभी वाहन अपने निर्धारित लेन में ही चलेंगे। केव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.