मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पीएचईडी के दरभंगा और हाजीपुर के कार्यपालक अभियंताओं के निलंबन के बाद उनकी जगह दो अधिकारियों को प्रभार सौंपा गया है। दरभंगा के कार्यपालक अभियंता (ईई) का प्रभार मुख्यालय पटना के अधिकारी संभालेंगे। वहीं, हाजीपुर के ईई का प्रभार पूर्वी चंपारण के ढाका के ईई को सौंपा गया है। अभियंता प्रमुख सह-विशेष सचिव (मुख्यालय) नित्यानन्द प्रसाद ने इसका आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार हाजीपुर के निलंबित ईई अजय कुमार की जगह पूर्वी चंपारण के ढाका के ईई अंजनी कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दरभंगा के ईई प्रदीप कुमार झा की जगह नियमित पदस्थापन होने तक पीएचईडी मुख्यालय पटना से उत्कर्ष भारती की प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि दरभंगा व हाजीपुर के ईई को नल-जल योजना में लापरवाही और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.