मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। उत्तर रेलवे ने होली में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 02563/64 बरौनी-नई दिल्ली-बरौनी क्लोन और 02569/70 दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस का फेरा बढ़ा दिया है। ये ट्रेनें अब पूरे मार्च तक चलेगी। पहले 28 फरवरी तक ही परिचालित होनी थी। इसे लेकर उत्तर रेलवे ने शनिवार को अधिसूचना जारी की है। इससे दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर आदि इलाके के लोगों को होली पर सहूलियत होगी। इधर, पंजाब और दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में प्रवासियों की जबदस्त भीड़ रह रही है। यात्री शौचालय से लेकर बोगियों के गेट पर लटककर यात्रा कर रहे हैं। बताया जाता है कि दिल्ली जंक्शन पर जेनरल टिकट के लिए इतनी लंबी कतार लग रही है कि यात्री बिना टिकट ही ट्रेन में प्रवेश कर रहे हैं। रास्ते में टीटीई से जुर्माना देकर टि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.