एक प्रतिनिधि, अक्टूबर 3 -- बिहार के दरभंगा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट में 9 लड़के फंस गए। वे करीब 1 घंटे तक उसमें फंसे रहे। इनमें से 3 किशोर बेहोश हो गए। लड़कों ने हल्ला भी मचाया लेकिन उनकी आवाज बाहर नहीं आ पाई। फिर लिफ्ट के अंदर से ही लड़कों ने पुलिस के डायल 112 पर कॉल किया। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और जीआरपी एवं आरपीएफ की मदद से सभी किशोरों को बाहर निकाला गया। इस वाकये के बाद जंक्शन पर हड़कंप मच गया। यह घटना बीते बुधवार शाम की है। सभी किशोर सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। वे दरभंगा में दुर्गा पूजा का मेला देखने आए थे। मेला देखकर घर लौटने के दौरान यह घटना हुई। बताया जाता है कि सभी किशोर मेला घूमकर वापस सीतामढ़ी के लिए ट्रेन पकड़ने दरभंगा स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान वे लिफ्ट में चले गए। यह भी पढ़ें- पूर्णिया में वंदे भारत से कटकर 3 लोगों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.