दरभंगा-रक्सौल मेमू ट्रेन को किया गया नरकटियागंज तक विस्तारित
दरभंगा, मई 19 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। दरभंगा से रक्सौल जाने वाली गाड़ी सं. 63373/74 मेमू का परिचालन विस्तार नरकटियागंज तक सोमवार से कर दिया गया है। जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी सं. 63373 दरभंगा-रक्सौल-नरकटियागंज मेमू दरभंगा अपने निर्धारित समय शाम 6.45 बजे खुलकर रात 11.40 बजे रक्सौल पहुंचेगी। रक्सौल रेलवे स्टेशन से 11.55 बजे खुलकर आधी रात 12.06 बजे भेलवा, 12.20 बजे सिकटा, 12.30 बजे मर्जदवा, 12.40 बजे गोखुला रुकते हुए रात 01.55 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी। वापसी में 19 मई से गाड़ी सं. 63374 नरकटियागंज- रक्सौल-दरभंगा मेमू नरकटियागंज से रात 02.35 बजे खुलकर गोखुला, मर्जदवा, सिकटा, भेलवा रुकते हुए 03.45 बजे रक्सौल पहुंचेगी। क्सौल से सुबह चार बजे खुलकर सुबह 08.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.