दरभंगा में सनकी पति ने खेला खूनी खेल, पत्नी समेत तीन बच्चों को मार डाला; सुबह-सुबह 4 हत्याओं से सनसनी
नगर प्रतिनिधि, मई 19 -- Crime News: बिहार के दरभंगा में 4 लोगों की हत्या हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी है। मंगलवार की सुबह पतौर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी में इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सनकी पति ने इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि यह परिवार बंगाल से आकर यहां एक किराये के मकान में रह रहा था। आरोपी पति के बार में यह भी बताया जा रहा है कि पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के बाद उसने खुद को भी जख्मी कर लिया है। फिलहाल डीएमसीएच में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि पूरी तरह से पारिवारिक विवाद में ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.