दरभंगा में युवक की हत्या से सनसनी, घर से बुलाकर सीने और गले में गोली मारी
कमतौल, अगस्त 19 -- बिहार के दरभंगा जिले में मंगलवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी ई। वारदात कमतौल थाना क्षेत्र की है। रतनपुर से कलवारा जाने वाली सड़क पर डीह बाध स्थित सड़क किनारे शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान रतनपुर निवासी आदित्य माधव भारद्वाज उर्फ सत्यम के रूप में हुई है। बताया गया कि कुछ युवक उसे घर से बुलाकर ले गए थे। फिर सीने और गले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही सदर-2 एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन, कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच शुरू की। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतक के पिता संजू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.