दरभंगा, अक्टूबर 5 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। मिथिला हॉर्टिकल्चर कलस्टर के तहत दरभंगा सहित इस क्षेत्र के ऐतिहासिक फल उत्पादों को रोजगार से जोड़ने की पहल शुरू कर दी गई है। दरभंगा में फल उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसमें मैंगो पैक हाउस एंड प्रॉसेसिंग यूनिट के माध्यम से आम का पावडर, स्नैक्स, स्क्वैश, आइसक्रीम, कौफी, पापड़, अचार तथा 45 प्रकार के पेय पदार्थ बनाएं जायेंगे जो लाखों लोगों के रोजगार का माध्यम बनेगा। इसके लिए रविवार को केंद्रीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों व अधिकारियों ने जिले के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर के साथ उनके बलभद्रपुर स्थित संसदीय कार्यालय में बैठक की। इसमें मिथिला हॉर्टिकल्चर कलस्टर के नामित अधिकारी, भारतीय कृषि अनुसंधान ...