दरभंगा में की जाएगी फुटबॉल खेलो इंडिया केंद्र की स्थापना
दरभंगा, अगस्त 4 -- दरभंगा। दरभंगा में खिलाड़ियों की प्रतिभा को विस्तार तथा प्रशिक्षण के लिए फुटबॉल खेलो इंडिया केंद्र की स्थापना की पहल शुरू कर दी गई है। इसका परिणाम धरातल पर शीघ्र ही दिखेगा। ये बातें स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने सोमवार को संसद भवन में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से भेंट करने के बाद कही। सांसद डॉ. ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री के साथ दरभंगा में खेल अवसंरचना के विकास, विशेषकर फुटबॉल खेलो इंडिया केंद्र की स्थापना के विषय पर विस्तार से चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने सांसद डॉ. ठाकुर को आश्वस्त किया कि दरभंगा में फुटबॉल खेलो इंडिया केंद्र की स्थापना की दिशा में सकारात्मक पहल की जा रही है। सांसद डॉ. ठाकुर ने दरभंगा में फुटबॉल खेलो इंडिया केंद्र की स्थापना के लिए हुई पहल के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.