दरभंगा में ऊर्जा विकास को मिलेगी गति
दरभंगा, अगस्त 28 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने गुरुवार को केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से दिल्ली स्थित उनके मंत्रालय में मुलाकात की। इस दौरान दरभंगा व मिथिला क्षेत्र में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय से संबंधित चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि बैठक में विशेष रूप से दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सीतामढ़ी व शिवहर में चल रही 3,638 करोड़ की सिटी गैस वितरण परियोजना, प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क, सिटी गेट स्टेशन, सीएनजी स्टेशनों तथा घर-घर पाइप्ड प्राकृतिक गैस पहुंचाने की व्यवस्था की प्रगति पर विस्तार से चर्चा करते हुए समीक्षा की गई। सांसद ने गैस पाइपलाइन नेटवर्क के तेजी से विस्तार का आग्रह किया। कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.