दरभंगा महाराज के नाम पर हो एयरपोर्ट:श्याम
दरभंगा, मई 15 -- दरभंगा। लोकतांत्रिक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह मिथिला मुक्ति मोर्चा के संस्थापक श्याम कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्री से दरभंगा एयरपोर्ट का नामकरण दरभंगा महाराज के नाम पर करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दरभंगा महाराज डॉ. सर कामेश्वर सिंह या उनके पिता रमेश्वर सिंह ने दरभंगा में एयरपोर्ट बनाया, जो बाद में इंडियन एयरफोर्स को सौंपा गया और केंद्र सरकार ने यहां से लोगों के लिए विमानों का परिचालन शुरू कराया। इसलिए जिसने यह एयरपोर्ट सरकार को दिया, उन्हीं के नाम पर दरभंगा हवाई अड्डे का नामकरण होना चाहिए। यह भी पढ़ें- बंदरगाहों की सुरक्षा भी करेगी सीआईएसएफ यह भी पढ़ें- अशोक पेपर मिल में लगाएंगे नया उद्योग : सीएम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.