वाराणसी, फरवरी 16 -- वाराणसी। दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस में उचक्कों ने महिला यात्री का पर्स पार कर दिया। इसमें 1.50 लाख रुपये, सोने की चेन, टप्स, अंगूठी और पायल थे। पीड़िता ने पुणे जीआरपी को तहरीर दी, जहां मुकदमा दर्ज करके उसे कैंट जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया। पुणे (महाराष्ट्र) के बावधान की रहने वाली खुशबू रामेश्वर सहानी ने बताया कि वह नौ जनवरी को मुजफ्फरपुर से पुणे की यात्रा कर रही थी। दस जनवरी को सुबह 3.22 बजे कैंट स्टेशन पर उनकी आंख खुली तो सिर के नीचे रखा पर्स नहीं था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.