सीतामढ़ी, मार्च 20 -- सीतामढ़ी,। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित जानकी स्टेडियम में शुक्रवार को बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंडर 23 वर्ग के मिथिला जोन का मैच शिवहर बनाम दरभंगा के बीच खेला गया, जिसमें दरभंगा की टीम ने 57 रन से जीत दर्ज की। इससे पहले दरभंगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वही दरभंगा पहले बैटिंग करते हुए भाषवन के 108 रन व मुकेश के 46 रनो के बदौलत 48 ओवर में 10 विकेट खोकर 237 रन बनाया। शिवहर की तरफ से मनीष ने 6 व अंकित ने 2 विकेट लिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवहर की तरफ से अरिहंत 45 तथा अंकित राज 43 रन बनाया। दरभंगा के भाषवन को शानदार प्रदर्शन के प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया । मैच के अंपायर के रूप में राजेश कुमार व संजय सिंह तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित व अभय थे। मौके पर आज के इस मैच में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.