दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन के फेरों में किया विस्तार
दरभंगा, सितम्बर 4 -- दरभंगा। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने रेल यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग, सुविधा एवं यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन की परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली जाने तथा वहां से मिथिला की ओर लौटने वाले यात्रियों और प्रवासियों को त्योहारों व सामान्य दिनों में अतिरिक्त बर्थ की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें लंबी प्रतीक्षा सूची से बड़ी राहत मिलेगी।संशोधित योजना के तहत गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन चार सितंबर से 30 नवंबर तक संचालित की जाएगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन पांच सितंबर से एक दिसंबर तक चलायी जाएगी। यह भी पढ़ें- काम की खबर दोनों दिशाओं में यह ट्रेन कुल 88 फेरे लगाएगी। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.