दरभंगा, जुलाई 12 -- दरभंगा। यात्रियों की लगातार बढ़ रही भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। इस निर्णय से दरभंगा, मधुबनी और झंझारपुर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल 26 तक चलेगीप्रभावित ट्रेनें समस्तीपुर मंडल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का परिचालन पूर्व निर्धारित अवधि से आगे बढ़ाकर जुलाई के अंत तक किया जाएगा। गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अब 31 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगी। वहीं, वापसी में 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल का परिचालन एक अगस्त तक प्रतिदिन जारी रहेगा। गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए 09046 मधुबनी-उधना स्पेशल का परिचालन 27 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को जारी रहेगा। 09045 उधना-मधुबनी स्पेशल 26 जुलाई त...