दरभंगा-जयनगर एनएच पर वैन की ठोकर से अधेड़ की मौत
दरभंगा, मार्च 23 -- केवटी। थाना क्षेत्र के दरभंगा-जयनगर एनएच 527 बी पर पाराडीह स्थित हनुमान मंदिर से दक्षिण रविवार की सुबह करीब छह बजे पिकअप वैन की ठोकर से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रखंड के पाराडीह गांव के स्व. जगदेव यादव के पुत्र सत्यनारायण यादव उर्फ मुन्ना यादव (50) के रूप में हुई। घटना के संबंध में बताया गया है कि वे सुबह में सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच उत्तर दिशा से तेज गति से आ रही पिकअप वैन की चपेट में आ गये। ठोकर लगने के बाद उनका शरीर वाहन के बंफर में फंस गया। वाहन उन्हें घसीटते हुए करीब एक हजार मीटर तक दक्षिण दिशा में पुलिये तक ले गया। इससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सूचना मिलते ही केवटी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.