दरभंगा जंक्शन से 104 तीर्थयात्री चारधाम रवाना
दरभंगा, सितम्बर 20 -- दरभंगा। दरभंगा जंक्शन से चार धाम के लिए 104 तीर्थयात्री रवाना हुए। उन्हें शुभकामना देने के लिए सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, कई वार्ड पार्षद, पूर्व वार्ड पार्षद सहित कई सामाजिक लोग पहुंचे। दरभंगा पर्यटन संस्थान अंतर्गत 104 तीर्थयात्रियों का दल चार धाम (यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम) के लिए रवाना हुआ। टीम एक पखवाड़ा बाद दरभंगा लौटेगी। दरभंगा स्टेशन से सभी यात्री अयोध्या के लिए रवाना हुए। वहां से हरिद्वार पहुंचकर चार धाम की दस दिन की पहाड़ी यात्रा होगी। 2014 से सेवारत दरभंगा पर्यटन संस्थान की संयोजक मधुबाला सिन्हा के अनुसार यात्रियों में अधिकतर बुजुर्ग और महिलाएं हैं। यह भी पढ़ें- धार्मिक यात्राएं अपनी संस्कृति व आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने का कार्य करती : सांसद सभी का मेडिकल चेकअप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.