दरभंगा, मार्च 9 -- दरभंगा। विश्व महिला दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में दरभंगा जंक्शन पर महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष पहल हुई। इस अवसर पर दरभंगा जंक्शन पर टिकट बुकिंग, कंट्रोल कार्यालय तथा स्टेशन परिसर की स्वच्छता व्यवस्था कार्यों का संचालन महिला कर्मचारियों ने किया। स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटरों का संचालन महिला कर्मियों ने किया। यात्रियों ने भी महिला कर्मचारियों की कार्यकुशलता, विनम्र व्यवहार एवं तत्परता की सराहना की। जंक्शन पर विभिन्न गाड़ियों से उतरे यात्रियों के टिकटों की जांच टीटी सरिता कुमारी एवं उनकी टीम ने की। जंक्शन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों ने ट्रेनों के सुरक्षित एवं समयबद्ध संचालन को सुनिश्चित करते हुए अपनी दक्षता का उत्कृष्ट परिचय दिया। स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.