दरभंगा जंक्शन पर ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग यात्री जख्मी
मधुबनी, सितम्बर 21 -- मधुबनी। दरभंगा जंक्शन पर सोमवार को ट्रेन में चढ़ने के दौरान पायदान से फिसलकर प्लेटफॉर्म पर गिरने से एक यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने बुजुर्ग का रेलवे अस्पताल में प्राथमिक इलाज के कराने के बाद उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया है। यात्री की पहचान मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के परवा गांव निवासी रामदेव प्रसाद सिंह (66) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि रामदेव प्रसाद सिंह प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचे थे कि इसी बीच ट्रेन खुलने की घोषणा होने लगी। हड़बड़ाकर वो सामने खड़ी ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान उनका पैर पायदान से फिसल गया और वे प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े। डीएमसीएच के डॉक्टरों ने सीटी स्कैन कराने का परामर्श दिया। जीआरपी की ओर से परिजनों को सूचित किया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.