दरभंगा जंक्शन पर जवानों ने निकाला मार्च पास्ट
दरभंगा, जुलाई 25 -- दरभंगा। नीट पेपर लीक मामले को लेकर शहर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच रेलवे सुरक्षा बल ने दरभंगा जंक्शन पर मुस्तैदी बढ़ा दी है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के उद्देश्य से आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने जंक्शन परिसर में मार्च पास्ट निकाला। आरपीएफ निरीक्षक पुखराज मीणा ने बताया कि रूट मार्च के दौरान जवानों ने प्लेटफॉर्म संख्या एक से लेकर सभी रेलवे ट्रैक, प्लेटफार्मों, टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया और प्रतीक्षालय का जायजा लिया। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनों के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और शरारती तत्वों द्वारा रेलवे ट्रैक या संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश को नाकाम करने के लिए बल पूरी तरह तैयार है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया कोर्ट से सहरसा जंक्शन तक रेलवे स्टेशनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.