दरभंगा, जून 5 -- पवन झा,मनीगाछी। दरभंगा ग्रामीण विधायक राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने गुरुवार को पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पाग एवं शॉल से सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक श्री मंडल ने दरभंगा ग्रामीण सहित जिलेभर के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं एवं समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास, ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...