दरभंगा ग्रामीण में विकास कार्यों की करेंगे पहल
दरभंगा, जून 2 -- राजीव रंजन प्रसाद, दरभंगा। दरभंगा ग्रामीण विधायक व जदयू जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम नीतीश कुमार व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा से सोमवार को पटना में शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान विधायक ईश्वर मंडल ने पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका, आगामी राजनीतिक चुनौतियों तथा जनहित के मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने संगठनात्मक कार्यों की सराहना की तथा जनता के हित में निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहने का आह्वान किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि दरभंगा ग्रामीण के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक पहल की जाएगी। यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार ने बुलाई 21 जून को जेडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.