दरभंगा, अप्रैल 28 -- संजय लाला,दरभंगा। रुद्र सावित्री मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन मंगलवार को दरभंगा ग्रामीण ने बेनीपुर टीम को 101 रनों और हायाघाट ने अलीनगर टीम को पांच विकेट से हरा दिया। नेहरू स्टेडियम में पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दरभंगा ग्रामीण की टीम ने 19.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 178 रनों का स्कोर खड़ा किया। विक्की ने 35, अभय ने 30, नेयाब ने 25 तथा सोनू ने 14 रनों का योगदान दिया। बेनीपुर की ओर से दीपक ने तीन व लोकेश एवं किशन ने दो-दो विकेट प्राप्त किये। जवाब में बेनीपुर की पूरी टीम 12.5 ओवरों में मात्र 77 रनों पर सिमट गई। यह भी पढ़ें- दरभंगा ग्रामीण ने बेनीपुर टीम को हराया दीपक ने 23 व अनुराग ने 25 रनों का योगदान दिया। ग्रामीण टीम की ओर से सोनू ने चार तथा सिद्धार्थ ने तीन विकेट प्राप्त किये। ग्रामीण ...