दरभंगा, सितम्बर 6 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दरभंगा सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के नवनियुक्त महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग के साथ दरभंगा संसदीय क्षेत्र में चल रही एवं प्रस्तावित रेल परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की। सांसद डॉ. ठाकुर ने नए महाप्रबंधक श्री गर्ग के साथ बैठक में दरभंगा जंक्शन पुनर्विकास, शीशो व काकरघट्टी स्टेशन विकास, निर्माणाधीन रेलवे योजनाओ में भूमि का विषय, आरओबी, लो कॉस्ट ओवरब्रिज, दरभंगा संसदीय क्षेत्र में स्वीकृत नए आठ फुट ओवरब्रिज, दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड का दोहरीकरण, अमृत भारत योजना से बन रहे दरभंगा लहेरियासराय तथा सकरी स्टेशनों का नवीनीकरण, जानकी सर्किट का निर्माण, लहेरियासराय सहित जिले के अन्य स्टेशनों पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव, नई एवं अतिरिक्त रेल से...