दरभंगा को बनाएं उत्तर बिहार में शिक्षा का केंद्र
दरभंगा, अगस्त 26 -- दरभंगा। दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने मंगलवार को बिहार सरकार के विधि व उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर से मुलाकात कर दरभंगा को उत्तर बिहार में शिक्षा का मुख्य केंद्र बनाने की मांग की। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि दरभंगा बिहार के प्रमुख उच्च शिक्षा केंद्रों में से एक है। जिले में लनामिवि व संस्कृत विवि जैसे महत्वपूर्ण विश्वविद्यालय हैं। इन विश्वविद्यालयों के अंतर्गत दरभंगा में 17 अंगीभूत डिग्री कॉलेज, 26 संबद्ध डिग्री कॉलेज तथा पांच संस्कृत कॉलेज हैं। इसके अतिरिक्त इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, महिला प्रौद्योगिकी संस्थान व अन्य उच्च व तकनीकी शिक्षण संस्थान भी संचालित हैं। इनमें आधारभूत संरचना, शैक्षणिक व्यवस्था, तथा नवाचार एवं तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने के लिए पहल शुरू किए जाने की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.