दरभंगा, जुलाई 17 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। दरभंगा ग्रामीण विधायक व जदयू जिलाध्यक्ष राजेश मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने गुरुवार को पटना में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर दरभंगा जिले के विकास पर विस्तार से चर्चा की। विधायक श्री ईश्वर मंडल ने दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र एवं जिले के विकास संबंधी आवश्यकताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने दरभंगा के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया। मुलाकात के बाद विधायक श्री मंडल ने कहा कि पूर्व सीएम से सार्थक चर्चा से दरभंगा के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। यह भी पढ़ें- Madhepura News: उमेश बने जेडीयू प...