दरभंगा के बीडीओ की पत्नी की मुजफ्फरपुर में मौत, अवैध संबंध में हत्या का आरोप
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जुलाई 4 -- बिहार के दरभंगा जिले के जाले प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार की पत्नी की शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बीडीओ पर दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने और इसका विरोध करने पर पत्नी की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा है। मृतका की पहचान 29 वर्षीय अमृता कुमारी के रूप में हुई है। उसकी मौत मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित बेला कन्हौली मोड़ स्थित आवास पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले बदहवास हालत में बेल्हा कन्हौली मोड़ आवास पहुंचे। अमृता के जिंदा होने की आस में परिजन उसे मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।3 साल पहले हुई थी शादी, बीडीओ पर प्रताड़ना का आरोप मृतका की मां ने बताया कि अमृता की शादी साल 2023 में मनोज कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.