दरभंगा की शहरी विकास योजनाओं की मंत्री ने की समीक्षा
पटना, मई 22 -- नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को दरभंगा की शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा के विधायक संजय सरावगी मैजूद थे। मंत्री ने योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा अनियमितता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में जलापूर्ति, सीवरेज, सड़़क निर्माण, नाला निर्माण तथा शहरी सौंदर्यीकरण से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.