मधुबनी, मार्च 23 -- मधुबनी, विधि संवाददाता। मधुबनी के गदियानी मोहल्ला में लैब टेक्नीशियन सुष्मिता राज (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और पति सूरज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सुष्मिता राज मूल रूप से दरभंगा जिले की रहने वाली थीं और केवटी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थीं। वह ब्यूटिशियन का भी काम करती थीं। उनकी शादी एक वर्ष पूर्व गदियानी निवासी सूरज कुमार से हुई थी।दरभंगा से पहुंचे मृतका की मां, भाई रौशन कुमार गुप्ता एवं अन्य परिजनों ने पति सूरज कुमार और उसके अभिभावकों पर षड्यंत्र के तहत हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, व...