हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 23 -- बिहार में बंद चीनी मिलों को शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। दरभंगा जिले के रैयाम और मधुबनी जिले के सकरी की बंद चीनी मिलें फिर से चालू की जाएंगी। इन्हें दोबारा चालू कराने से लेकर संचालन तक में राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ (एनएफसीएसएफ) मदद करेगा। इसके लिए सोमवार को पटना के दीप नारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान में नीतीश सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार की मौजूदगी में सहकारिता विभाग और एनएफसीएसएफ के बीच करार हुआ। सहकारिता विभाग की ओर से संयुक्त सचिव मो. अब्दुल रब खां और एनएफसीएसएफ, नई दिल्ली की तरफ से एमडी प्रकाश नाईकनवारे ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। इस मौके पर सहकारिता मंत्री ने कहा अगले 5 सालों में बिहार में उद्योगों की स्थापना तेजी से होगी। चीनी मिल खुलने से किसानों को फायदा मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.