दरभंगा एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट कब से? केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिल संजय झा ने दिया अपडेट
दरभंगा, मई 20 -- उत्तर बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से अंतराष्ट्रीय उड़ानें इसी साल शुरू हो सकती हैं। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा ने बुधवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडु से मुलाकात करने के बाद यह अपडेट दिया। झा ने दरभंगा हवाई अड्डा पर निर्माणाधीन स्थायी सिविल एन्क्लेव का काम नवंबर 2026 तक पूरा करने और इसके बाद यहां से इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू करने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने भी तय समय में काम पूरा होने का वादा किया है। जेडीयू सांसद संजय झा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय उड्डयन मंत्री से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्हें एक पत्र सौंपकर दरभंगा एयरपोर्ट के कार्यों को तेज गति से पूरा करने का अनुरोध किया। संजय झा के अनुसार किंजरापु नायडु ने अपने विभाग से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.