निज प्रतिनिधि, जून 30 -- दरभंगा एयरपोर्ट (Darbhanga Airport) पर सोमवार को बड़ा विमान हादसा बाल-बाल टल गया। मुंबई से सुबह करीब 10 बजे दरभंगा पहुंची स्पाइसजेट की फ्लाइट (एसजी 115) का एक टायर लैंडिंग के दौरान फट गया। विमान में करीब 150 यात्री सवार थे, जिससे यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ से एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। इसके बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने राहत की सांस ली। दिल्ली से आई दूसरी फ्लाइट से नया टायर मंगाए जाने के बाद उड़ान करीब आठ घंटे की देरी से शाम 6:38 बजे मुंबई के लिए रवाना हो सकी। दरभंगा के एयरपोर्ट निदेश, डॉ. दिलीप कुमार ने कहा कि मुंबई से पहुंची स्पाइसजेट की फ्लाइट के एक टायर से हवा निकलने की सूचना मिली थी। दिल्ली से आए दूसरे टायर को बदले जाने के बाद शाम को विमान ...