दरभंगा, अप्रैल 24 -- बिहार सरकार ने 11 प्रमुख शहरों के आसपास सेटेलाइट टाउनशिप बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। इसमें दरभंगा भी शामिल है। दरभंगा में मिथिला के नाम से सेटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाएगी। इसकी कवायद शुरू हो गयी है। इस योजना के तहत शहर का विस्तार किया जाएगा। दरभंगा में सेटेलाइट टाउनशिप के लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है। दरभंगा एयरपोर्ट के पास मिथिला टाउनशिप विकसित की जाएगी। इसके लिए दरभंगा, बहादुरपुर औ केवतिरानवे के 102 गांवों की जमीन की खरीद-बिक्री पर फिलहाल रोक रहेगी। इस प्लान के तहत आवासीय और कमर्शियल जमीन चिह्नित कर सड़क, ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम बनाया जाएगा। इसके अलावा ट्रैफिक मैनेजमेंट और चौड़ी सड़कों का प्रावधान, पार्क, ओपन स्पेस तथा कम्युनिटी एरिया विकसित किया जाएगा। नई सेटेलाइट टाउनशिप की दरभंगा शहर से दूरी लगभग 3....