दरभंगा, फरवरी 18 -- दरभंगा। दरभंगा- जयनगर एनएच पर मंगलवार की सुबह एयरपोर्ट के पास दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर में एक ट्रक के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि उसके चालक और खलासी हादसे में बाल- बाल बच गए। टक्कर मारने वाले दूसरे ट्रक को लेकर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। ट्रकों के टकराने की आवाज सुनकर काफी संख्या में लोग वहां जुट गए। क्षतिग्रस्त ट्रक के अंदर किसी के फंसे रहने की आशंका को लेकर लोगों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि चालक और खलासी के सुरक्षित रहने की जानकारी मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। सूचना मिलने पर सदर थाने की पुलिस वहां पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से किनारे किया गया। काफी देर तक वहां जाम की स्थिति बनी रही। क्षतिग्रस्त ट्रक के चालक ने बताया कि वह अरवल जिले से बालू लेकर जयनगर की तरफ जा रहा था। इसी दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.