दरभंगा, अप्रैल 21 -- राजीव रंजन प्रसाद,​दरभंगा। दरभंगा में आयोजित 13वां दरभंगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 रविवार की रात पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। दरभंगा फिल्म क्लब की ओर से आयोजित यह तीन दिवसीय महोत्सव न केवल फिल्मों के प्रदर्शन का माध्यम बना, बल्कि इसने संपूर्ण बिहार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। इस वर्ष 14 देशों की 77 फिल्मों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर दरभंगा को वैश्विक सिनेमा के मानचित्र पर स्थापित कर दिया। ​मुख्य फिल्म स्क्रीनिंग के साथ इस वर्ष दो महत्वपूर्ण उप आयोजनों ने दर्शकों का मन मोह लिया। ​युवा सांस्कृतिक प्रस्तुति ने स्थानीय प्रतिभाओं, क्षेत्रीय कलाकारों और लोक कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर दिया। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शीर्ष पांच कलाकारों को विशेष पुरस्कारों से नवाजा गय...