मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर। रेलवे ने गर्मी की छुट्टी की भीड़ को देखते हुए मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेनों का अवधि विस्तार किया है। ये दोनों ट्रेनें अब जून तक चलेगी। अबतक इनका परिचालन मार्च तक ही होना था। रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अहमदाबाद से शुक्रवार को खुलने वाली 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल का अवधि विस्तार 15 मई से 26 जून तक किया गया है। वहीं, सोमवार को दरभंगा से खुलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल का विस्तार 18 मई से 29 जून तक किया है। इसके अलावा शुक्रवार को गांधीधाम से खुलने वाली 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल का परिचालन विस्तार 15 मई से 26 जून तक किया है। वहीं, भागलपुर से प्रत्येक सोमवार को खुलने वाली 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल का अवधि विस्तार 18 मई से 29 जून तक किया गया है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.