दरभंगा, मार्च 14 -- लहेरियासराय। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र की अध्यक्षता में 14 मार्च शनिवार को दरभंगा न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा जिले के बेनीपुर और बिरौल में भी राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसमें दोनों पक्षों की ओर से समझौता योग्य आपराधिक, दीवानी, उत्पाद, मापतौल, ग्राम कचहरी, विद्युत, विभिन्न बैंकों, फाइनेंस कंपनियों सहित ट्रैफिक चलान से संबंधित मामलों की सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। दरभंगा में इसके संचालन के लिए 16 बेंचों की व्यवस्था की गई है। इसके लिए 16 न्यायिक अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। अधिक से अधिक मामलों के निपटारे के लिए पक्षकारों को नोटिस व प्रचार-प्रसार किया गया है। पक्षकारों की सुविधाओं के लिए कई व्यवस्था की गई है।उत्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.