जहानाबाद, फरवरी 17 -- अरवल, निज संवाददाता। नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी के द्वारा दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी गई। नप अध्यक्ष ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को बारिकी से सुनी गयी। जनता दरबार में 150 फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्या लेकर आए थे। नगर परिषद के आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से नाली गली, आवास योजना के पैसा दिलाने, अतिक्रमण हटाने, नाली की सफाई कराने, गली के पीसीसी करने, नाला निर्माण करने सहित अन्य मामले आए। आयोजित जनता दरबार में जनता की समस्या सुनने के बाद सभी समस्याओं को संबंधित पदाधिकारी से निष्पादन करने का भरोसा दिलाया गया। नगर परिषद अध्यक्ष के द्वारा 50 मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा किया गया। इस मौके पर नगर परिषद के कई पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। फोटो- 17 फरवरी अरवल- 08 कैप्शन- अरवल नप...