लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। छोटी काशी के निकट मोहम्मदी रोड पर कंजा बरम बाबा देव स्थान पर खाटू श्याम मंदिर में रंगभरी एकादशी के पावन अवसर पर भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्याम दीवाने सेवा समिति द्वारा आयोजित संकीर्तन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ फूलों और गुलाल की होली खेली, जिससे पूरा मंदिर परिसर श्याममय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक गणेश वंदना के साथ हुआ। सुप्रसिद्ध भजन गायक अजय गुप्ता एवं शिवम गुप्ता ने अपनी मधुर आवाज से भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। मंदिर के पुजारी संतोष पाठक ने रंगभरी (आमलकी) एकादशी का महत्व बताते हुए राजा विदूरथ और शिकारी की पौराणिक कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि इस एकादशी के व्रत और रात्रि जागरण से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है तथा भगवान विष्णु क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.