हमीरपुर, मई 26 -- बिवांर, संवाददाता। भुगैचा गाांव में दरबाजे बैठे युवक के साथ तीन युवकों ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। युवक की मां ने तीनों हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी छानी में भर्ती कराया। बिवांर थाना के भुगैचा गांव की ज्ञान देवी पत्नी जगराम प्रजापति ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पुत्र अनिल कुमार रात को घर के बाहर चबूतरे में बैठा था। रात 11:00 बजे के करीब गांव का उमेश श्रीवास अपने साथी लाला के साथ आकर अभद्रता करने लगा। तभी शोर सुनकर रामकिशन भी आ गया। तीनों युवकों ने पुत्र पर लाठी डंडा से हमला कर मारपीट की। शोर सुनकर पड़ोसियों ने पहुंचकर बीच-बचाव किया। घायल पुत्र के साथ थाने पहुंच मां ने तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...