सहरसा, फरवरी 28 -- सिमरी बख्तियारपुर। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के ईटहरी गांव में बीते गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने दरवाजे पर खड़ी एक बाइक की चोरी कर ली। पीड़ित सुधीर ठाकुर ने थाने में आवेदन देकर मोटरसाइकिल बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा कि मेरे दरवाजे पर अन्य दिनों की तरह दरवाजे पर बाइक खड़ी थी। जिसका अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। वही पीड़ित ने बताया कि चोरी की जानकारी सुबह जगने पर दरवाजे से बाइक गायब मिला। जिसके बाद अपने स्तर से काफी खोजबीन की गई। लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नही चल पाया। वही इस संबंध में थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.