जहानाबाद, अप्रैल 4 -- जहानाबाद , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति के निर्देश के आलोक में शनिवार को स्काउट एंड गाइट की टीम ने दरधा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता को ले अभियान चलाया। इस क्रम में जिला संगठन आयुक्त, बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड ने अपने स्काउट-गाइड के साथ दरधा नदी किनारे बसे घरों में जाकर लोगों को नदी में कूड़ा-कचरा न डालने के लिए जागरूक किया। इसी कड़ी में जिला संगठन आयुक्त, बिहार राज्य भारत स्काउट एंड गाइड हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में स्थानीय दरधा नदी किनारे, हिंदुस्तान मेडिकल के पीछे स्थित क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को नदी को स्वच्छ रखने, कचरा नदी में न डालने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान आमजन को यह संदेश दिया गया कि ...