बहराइच, जून 21 -- बहराइच, संवाददाता। सैयद सलार मसउद गाजी दरगाह से संचालित करीब छह शिक्षण संस्थाओं में भी चहेतों को भर्ती करने के लिए खूब खेल किया गया है। नियमों को ताक पर रखकर मेरिट और चयन प्रक्रिया की अनदेखी कर मनमाने ढंग से नियुक्तियां कर दी गईं। मामले की शिकायत के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग हरकत में आया। विभाग ने दरगाह प्रबंधन से आय-व्यय और भर्ती से जुड़े अभिलेख मांगे थे, लेकिन अब तक कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। रिकॉर्ड न मिलने से विभागीय अधिकारियों का शक और गहरा गया है। सैयद सलार मसउद गाजी की दरगाह में वित्तीय अनियमितता की शुरू हुई जांच ज्यों-ज्यों आगे बढ़ रही है, नित नए खुलासे हो रहे हैं। तीन सदस्यीय टीम के जांच में यह भी सामने आया कि दरगाह प्रबंध कमेटी के अधीन छह कॉलेजों का भी संचालन किया जा रहा है। लिहाजा संचालित सभी कॉले...