रुडकी, जनवरी 30 -- कलियर, संवाददाता। नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र स्थित दरगाह साबिर पाक में जायरीनों की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोहम्मद आसिफ ने की। बैठक में दरगाह परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा, विद्युत, पानी, शौचालय, मार्ग व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। जायरीनों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए चारों ओर संकेतक लगाने, दुकानदारों को निर्धारित स्थानों पर ही दुकानें लगाने, अवैध अतिक्रमण हटाने तथा खुले स्थानों पर शौच पर रोक के निर्देश दिए गए। साथ ही दरगाह परिसर में रात में जायरीनों के लिए खुले शौचालय, सीसीटीवी कैमरे, अग्नि सुरक्षा उपकरण, शिकायत/सुझाव पेटिका और वाहन पार्किंग की व्यवस्था स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.