उरई, मार्च 2 -- कालपी। नगर के सदर बाजार स्थित दरगाह हज़रत शेख अलाउद्दीन कुरैशी उर्फ भोले सालार का 156वां उर्स मुबारक शुरू हुआ। उर्स पर जायरीन और अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। दरगाह परिसर में महफ़िल-ए-कव्वाली में मशहूर कव्वाल कमर वारसी ने कलाम से समा बांध दिया। वहीं राजस्थान से पधारे शब्बीर सदाकत साबरी ने अपनी मधुर आवाज़ और सूफियाना अंदाज़ में कव्वाली प्रस्तुत की। कव्वाली ने नात, गजल, मनकवत आदि का प्रस्तुतीकरण करके अकीदतमंद तथा श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। अकीकत बंदों ने दरगाह में चादर चढ़ाई।उर्स के दौरान प्रशासन तथा सरकारी विभागों की ओर से सुरक्षा एवं सफाई व्यवस्था की गई। दरगाह परिसर तथा आसपास के क्षेत्र को में सजावट तथा रोशनी की व्यापक व्यवस्था की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...