फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 1 -- कायमगंज, संवाददाता ।दरगाह हजरत बाबा जूही शाह के आस्ताने पर रविवार को 11वें रोजे के अवसर पर भव्य सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में पहुंचे रोजेदारों ने एक साथ बैठकर खुदा की बारगाह में दुआएं मांगीं और रोजा इफ्तार किया। दरगाह के सज्जादानशीन सूफी हजरत मुशीर अहमद कादरी चिश्ती वारसी ने रमजानुल मुबारक की फजीलत पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि यह अल्लाह का बेहद करम है कि उसने हमें रमजान जैसी अजीमुश्शान नेमत से नवाजा। इस मुकद्दस महीने की हर घड़ी रहमतों और बरकतों से लबरेज है। इफ्तार पार्टी में गंगा-जमुनी तहजीब का नजारा भी देखने को मिला, जहां विभिन्न वर्गों के लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर आमिर हुसैन जूही, हाफिज रिफत, तौहीद, तमहीद, जमीर अहमद, हसीब कादरी, रफीक, बबलू, अमरेश गंगवार, शनी बाथम, लाल मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.